फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिनदहाड़े छात्रा का पर्स लूटकर बाइकर्स फरार

दिनदहाड़े छात्रा का पर्स लूटकर बाइकर्स फरार

Tue, 02 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े छात्रा का पर्स लूटकर बाइकर्स फरार
सहारनपुर। शहर की पाश कालोनी मानी जाने वाली आवास विकास से दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवक एक छात्रा के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। छात्रा ने पुलिस को सूचना दी, डायल 100 को भी सूचना दी। लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। बाद में पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश करने की बजाय छात्रा को ही चौकी पर लाकर पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे ग्राम ताहरपुर निवासी अनु जेवी जैन डिग्री कॉलेज से अपने घर की ओर आवास विकास की मुख्य सड़क से जा रही थी। जब वह जैन कॉलेज रोड से दिल्ली रोड की ओर जाने वाली आवास विकास की सड़क पर कुछ दूर चली, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और उसके पर्स पर झपट्टा मारा। अनु ने पर्स कस कर पकड़ लिया और छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान उसने शोर भी मचाया। लेकिन आसपास किसी के न होने का लुटेरों ने फायदा उठाया। जब छात्रा ने पर्स नहीं छोड़ा तो पर्स की तनी तोड़ दी और छीनकर फरार हो गए। छात्रा ने काफी देर तक शोर मचाया। लोग एकत्रित हो गए। पर्स में नकदी, मोबाइल फोन और उसके शैक्षिक प्रमाण-पत्र रखे हुए थे। छात्रा का आरोप है कि उसने लोगों के फोन से पुलिस को तुरंत सूचना दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उसने 100 नंबर पर भी फोन मिलाया, लेकिन 100 नंबर पर फोन नहीं उठ सका। लगभग आधा घंटा बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छात्रा का आरोप है कि उसने पुलिस कर्मियों को लुटेरों का हुलिया, कपड़े और बाइक की पहचान भी बताई। लेकिन पुलिस कर्मियों ने न तो वायरलेस से कोई सूचना दी और न ही लुटेरों के फरार हुई दिशा में पीछा ही किया। यहां तक कि उसके मोबाइल नंबर को मिलाकर फोन ही खराब बताते रहे। बाद में उससे तहरीर लेकर घर जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

------------
-- बदमाश पर्स छीनते रहे, छात्रा चीखती रही, कोई नहीं आया मदद को
छात्रा अनु का कहना है कि जब लुटेरे उसका पर्स छीन रहे थे तो उसने शोर मचाया। कुछ लोग दूर खड़े देखते रहे। कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया। जब लुटेरे भाग गए तो लोगों की भीड़ लग गई। लोग पहले आकर उनका विरोध करते तो उसका पर्स बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed