फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्याओं के खुलासों में बनी कहानी में ही उलझ गई पुलिस

हत्याओं के खुलासों में बनी कहानी में ही उलझ गई पुलिस

Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हत्याओं के खुलासों में बनी कहानी में ही उलझ गई पुलिस
सहारनपुर। दो सप्ताह में तीन हत्याएं हुईं और तीनों ही हत्याओं का पुलिस के खुलासे में इतने झोल रह गए कि पुलिस के पास लोगों के सवालों के जवाब नहीं मिल सके। गागलहेड़ी और बड़गांव में हुई हत्या में पुलिस बुरी तरह से उलझ गई। एक भी खुलासा लोगों के गले नहीं उतरा। पुलिस खुद को ही सही साबित करने में एक के बाद एक उपाय करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

बड़गांव में दो अगस्त की रात को स्कूल प्रबंधक सुभाष की बदमाशों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी, लेकिन पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लूट के लिए हत्या की घटना बताते हुए खुलासा कर दिया। फिरौती की बात को गोलमोल कर दिया गया। चार बदमाश बताए गए। घटना के पांचवें दिन पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि दो आरोपियों ओमपाल और विक्की को फरार बता दिया। उन पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। पुलिस ने ओमपाल को बड़ा बदमाश बताया और कई डकैतियों में भी शामिल बताया, लेकिन उसने बिना कुछ लूटे ही अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने ओमपाल और विक्की की गिरफ्तारी के लिए लोगों को एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष है। न तो पुलिस लूट के लिए हत्या के खुलासे से ही लोगों को संतुष्ट कर पाई और न ही फरार आरोपियों को ही पकड़ सकी। अलबत्ता मृतक सुभाष के परिजनों से पुलिस ने संतुष्टि पत्र अवश्य ले लिया। वीडियो भी वायरल कर खुलासे को सही साबित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

केवल यही घटना नहीं पुलिस को गागलहेड़ी में हुई हत्या ने भी पूरी तरह से उलझा दिया है। पांच अगस्त की रात में अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता के घर सो रहे मुवक्किल मुजाहिर के साथी हनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिवक्ता आशुतोष ने ही पुलिस को हनी की मौत की सूचना दी। मृतक की मां आशा की ओर से दी गई तहरीर में सिर्फ मुजाहिर पर ही हत्या का आरोप लगाया गया। अधिवक्ता का कोई नाम न होने के बावजूद पुलिस ने अधिवक्ता को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। पुलिस ने अधिवक्ता को हत्या के षड्यंत्र में शामिल बताया था, लेकिन पुलिस यहां फंस गई। अधिवक्ता को पहली ही सुनवाई पर कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस कुछ भी नहीं कर पाई। अब पुलिस पर ही अधिवक्ता को फंसाने के आरोप लगने लगे हैं। पुलिस अब अपने बचाव का ही रास्ता तलाशने में लगी हुई है। पुलिस की यही स्थिति नागल में 31 जुलाई की रात हुई दो युवकों की हत्या के खुलासे को लेकर हुई है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने तथ्यों के आधार पर ही मामले का खुलासा किया है। आरोपी पकड़े भी गए हैं। पुलिस अपनी तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed