फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए

महिला पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए

Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए
सहारनपुर। महिला पुलिसकर्मी के खाते से एक ही दिन में 80 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए। पुलिसकर्मी ने जनकपुरी में मामले की तहरीर दी है। पुलिस विभाग में महिला आरक्षी नीतू का स्टेट बैंक की जनकपुरी शाखा में वेतन खाता है। नीतू के पति अजय कुमार के अनुसार नीतू का एटीएम, चेकबुक और पासबुक उसके पास ही है। उसने काफी दिन से अपना एटीएम प्रयोग ही नहीं किया है। लेकिन आठ जून को अचानक उसके मोबाइल पर पैसे निकाले जाने के मेसेज आने शुरू हो गए। एक ही दिन में दो हजार, 15 हजार, 15 हजार, आठ हजार, 15 हजार और फिर 15 हजार रुपये निकाले। दूसरे दिन सुबह ही एटीएम से फिर नौ हजार रुपये निकाल लिए। जिस पर वह तुरंत बैंक पहुंचा और एटीएम को ब्लॉक कराया। खाते से भुगतान भी बंद कराया। बैंक अधिकारियों से इस मामले में जानकारी की गई तो बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि गया रोड, बारी हजारीबाग झारखंड में एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। सभी रुपये एटीएम से ही निकाले गए हैं। जबकि एटीएम से एक दिन में नगदी निकालने की अधिकतम सीमा 40 हजार तक है। अजय ने आरोप लगाया कि किसी ने एटीएम क्लोनिंग कर रुपये निकाले हैं। इस मामले में नीतू की ओर से जनकपुरी थाना में तहरीर दी गई है, साथ ही बैंक अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed