फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूल में तमंचा दिखाने से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस

स्कूल में तमंचा दिखाने से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस

Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में तमंचा दिखाने से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस
सहारनपुर। सेंट मैरी स्कूल में कक्षा नौ के छात्र ने क्लास में अपने बैग से पिस्टल निकाल ली और बच्चों को गोली मारने की नकल करते हुए डराने लगा। जिससे कक्षा में खलबली मच गई। अध्यापकों को सूचना मिली तो उनके भी पसीने छूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल में जा पहुंची। जिस पर प्रधानाचार्य ने छात्र के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 9 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र ने अपने बैग से पिस्टल निकाल ली और लहराते हुए किसी को भी गोली मारने की चेतावनी दे डाली। फिल्मी अंदाज में बोला कि वह जिसको भी चाहे गोली मार सकता है। जिससे छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। कक्षा से छात्र बाहर की ओर भागे और अध्यापकों को शिकायत की। अध्यापकों को छात्र के पिस्टल लाने का पता चला तो उनके भी पसीने छूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में ले लिया। उस समय स्कूल के प्रधानाचार्य दूसरी शाखा में गए हुए थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वह भी स्कूल में पहुंच गए और मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र के अभिभावकों को स्कूल में ही बुला लिया। उन्होंने छात्र पर कार्रवाई शुरू की तो अभिभावकों ने छात्र की गलती मानते हुए नाम न काटने की विनती की। भविष्य में इस प्रकार की कोई हरकत न करने की चेतावनी देते हुए छात्र को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। सीओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि छात्र से तमंचा बरामद कर लिया गया है। छात्र को हिरासत में लेकर उसकी काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। प्रधानाचार्य फादर थारसिस का कहना है कि कक्षा 9 का एक छात्र पिस्टल लेकर आया था। उसने बच्चों को डराया, लेकिन बाद में पता चला कि वह टॉय गन थी। छात्र के अभिभावकों को स्कूल में बुलाया गया। उनके माफी मांगने एवं भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed