फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व मंत्री के बेटे ने रेल कर्मी से की अभद्रता, थाने पहुंचा मामला

पूर्व मंत्री के बेटे ने रेल कर्मी से की अभद्रता, थाने पहुंचा मामला

Tue, 06 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के बेटे ने रेल कर्मी से की अभद्रता, थाने पहुंचा मामला
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रेलवे फाटक नहीं खोलने पर आरोप है कि पूर्व मंत्री के बेटे ने गेटमैन से अभद्रता की, इस बीच वहां से गुजर रहे डीआईजी के आदेश पर पुलिस मंत्री के बेटे व उसकी गाड़ी को थाने ले आई। इस मामले में रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे कार्तिकेय राणा आज सोमवार को सुबह के समय दिल्ली हाईवे पर अपनी गाड़ी से जा रहे थे, रामपुर के पास रेलवे फाटक 127/8 को गेटमैन बंद कर रहा था उसी समय तेज गति से कार्तिकेय राणा ने गाड़ी को फाटक के पार करने का प्रयास किया, जिससे पोल गाड़ी से टकरा गए। आरोप है कि इसके बाद कार्तिकेय ने गेटमैन शाहनवाज से गाली गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया और फाटक को जबरदस्ती खोले जाने की धमकी दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच वहां से जा रहे डीआईजी ने हंगामा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्तिकेय राणा व उनकी गाड़ी को थाने ले आई।
विज्ञापन

कार्तिकेय राणा ने गेटमैन के साथ मारपीट किए जाने व गाली गलौज किए जाने से इंकार किया। उनका कहना था कि जब वह फाटक से गुजर रहे थे उसी समय फाटक को बंद कर दिया गया, यदि वह थोड़ा आगे नहीं निकल जाते तो उनकी जान भी जा सकती थी। वहीं स्टेशन अधीक्षक ने गेटमैन के साथ गाली गलौज करने एवं मारपीट का प्रयास करने तथा जबरदस्ती फाटक खोले जाने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed