{"_id":"5a775dfd4f1c1bf07b8b58cf","slug":"61517772285-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के आवास के बाहर से बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री के आवास के बाहर से बाइक चोरी
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अपराधियों पर नकेल कसने का दावा करने वाली पुलिस की उस समय पोल खुल गई जब प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी के आवास के बाहर चोर बाइक पर हाथ साफ कर गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा सिस्टम कैद होने के बावजूद पुलिस चोरों को पता नहीं लगा पाई।
कानून व्यवस्था को लेकर भले ही पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। मगर, महानगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दो फरवरी को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी के जिलाधिकारी आवास रोड स्थित आवास के बाहर से चोर ने बाइक पर हाथ साफ कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा सिस्टम में कैद हो गई। पुलिस अब तक चोर का सुराग नहीं लगा पाई है। बता दें कि दो फरवरी को प्रधान बाबू लाल सैनी, मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी के आवास पर किसी काम से उनसे मिलने गए थे। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।