फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टेंपो चालक पर महिला ने छूरे से किया हमला

टेंपो चालक पर महिला ने छूरे से किया हमला

Thu, 21 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
टेंपो चालक पर महिला ने छूरे से किया हमला
सहारनपुर। बस की साइड लगने से टेंपो चालक एवं बस चालक के बीच हुए विवाद के दौरान बस में सवार एक महिला ने टेंपो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने महिला की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार को मूंगा गढ़ निवासी मोनू के टेंपो की बेहट बस अड्डे पर एक बस में हल्की सी टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों वाहनों के चालकों में कहासुनी हुई। अभी कुछ लोग बीच बचाव करा ही रहे थे कि इसी दौरान एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गई और देखते ही देखते उसने टेंपो चालक मोनू से मारपीट शुरू कर दी। टेंपो चालक के साथी गौरव का आरोप है कि महिला ने एक रेहड़ी से छूरा उठाकर मोनू पर हमला कर दिया। छुरे के हमले से मोनू की बाजू काफी गहरी कट गई। इसी दौरान झगड़े की सूचना पर पहुंचे टेंपो चालक के साथियों ने महिला को घेर लिया और सरेराह उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर अपने साथ ही महिला और घायल को टेंपो में बिठाकर जिला अस्पताल लाए जहां घायल चालक का मेडिकल उपचार कराया गया। आरोपी महिला बेहट की रहने वाली बताई गई है जिसके खिलाफ कोतवाली मंडी में तहरीर देते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया। महिला खुद को निर्दोष बता रही है। उसका कहना है कि वह बीच बचाव को पहुंची थी और टैंपू चालक ने छुरा मारकर खुद को ही घायल कर उस पर आरोप लगा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed