फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पॉश कॉलोनी की कोठी में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

पॉश कॉलोनी की कोठी में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

Mon, 18 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी की कोठी में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार
पॉश कॉलोनी की कोठी में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर की पॉश कॉलोनी शिवाजी नगर की एक कोठी में अवैध शराब का कारोबार पकड़ा गया। सदर पुलिस ने छापा मारकर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 48 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो लग्जरी कारें भी कब्जे में लीं। आरोपी चंडीगढ़ मार्का की शराब पर उत्तर प्रदेश का होलोग्राम लगाकर बेचते थे।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह पुलिस टीम ने दिल्ली रोड स्थित शिवाजी नगर में अनिल धारिया की कोठी नंबर 14 पर छापा मारा। मौके पर अनिल धारिया, उसका पुत्र माणिक धारिया और चर्च कंपाउंड बाजोरिया रोड निवासी गोल्डी आई-20 और स्विफ्ट डिजायर कार से चंडीगढ़ मार्का की शराब उतारते हुए मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चंडीगढ़ मार्का की 38 पेटी (हाई स्पीड) और 10 पेटी (ट्रिपल नाइन) शराब, यूपी मार्का के 100 होलोग्राम और स्टीकर बरामद हुए। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ मार्का की शराब पर यूपी का होलोग्राम लगाकर बेचते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत का सही आंकलन अभी किया जाना है। लेकिन अनुमानित तौर पर हरियाणा से 60 से 150 रुपये प्रति बोतल की कीमत वाली शराब लाने के बाद यहां उसकी सप्लाई 250 से 350 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से की जाती थी। शराब की ज्यादातर खपत शहर के ही पॉश इलाकों से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अवैैध रूप से अर्जित प्रापर्टी की होगी जांच
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी अनिल धारिया ने धोखाधड़ी से चंडीगढ़ मार्का की शराब पर यूपी मार्का का होलोग्राम लगाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। इसकी जांच कराई जाएगी।
---
कई संगठनों में था सक्रिय
सहारनपुर। पकड़ा गया मुख्य अनिल धारिया शहर के कई सामाजिक संगठन और एक प्रमुख राजनैतिक संगठन में सक्रिय था। एक व्यापार मंडल में भी पद मिला हुआ था। इन्हीं संगठनों की आड़ में वह शराब का धंधा चला रहा था। हालांकि अनिल धारिया के पकड़े जाने के बाद इन संगठनों के पदाधिकारी अनिल धारिया का जुड़ा होने की बात से इंकार कर रहे हैं। उधर, अनिल धारिया के अवैध कारोबार से एक भाजपा नेता को भी जुड़ा होने की चर्चा है। उसी की मुखबिरी पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
----
आबकारी विभाग बना रहा अंजान
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई कर आबकारी विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अनिल धारिया काफी समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या आबकारी विभाग को इसकी भनक नहीं थी कि शहर की पॉश कॉलोनी में अवैध शराब का धंधा चल रहा है।


कई जगहों पर चल रहा यह अवैध कारोबार
सहारनपुर। अवैध शराब का कारोबार शहर में कई जगहों पर चल रहा है। एक वर्ष पूर्व किशनपुरा में पुलिस टीम ने छापा मारकर हरियाणा की शराब बरामद की थी। यहां भी हरियाणा की शराब को यूपी मार्का की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने भारी मात्रा यूपी मार्क की शराब के स्टीकर, ढक्कन और होलोग्राम बरामद किए थे। शहर में गुरुद्वारा रोड, खलासी लाइन, हकीकत नगर, शुगर मिल चौक, गोविंनगर, नुमाईश कैंप, चिलकाना रोड सहित कई जगहों पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed