{"_id":"5997351b4f1c1bba518b49c4","slug":"61503081755-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान। एक ही रात में चोरों ने कस्बे में दो दुकानों के ताले व शटर तोड़कर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदारों ने घटना की तहरीर थाने में देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।
दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार की रात चौधरी रमेश घसौती वालों की चीनी चोकर की दो दुकानों का शटर उखाड़ कर चोरों ने दुकान के गल्ले में 32 हजार की नकदी चोरी कर ली। सुबह पीड़ित दुकानदारों ने घटना की सूचना 100 डायल पर दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली। इसी के साथ दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित भगवती ट्रेडर्स के स्वामी अमित अग्रवाल उर्फ डिंपल पुत्र ईलमचंद ने भी थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में रखे सात हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली। थाना प्रभारी सीपी कठेरिया ने कहा कि शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।