फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मारपीट कर बाइक पर लगा तिरंगा फाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

मारपीट कर बाइक पर लगा तिरंगा फाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर बाइक पर लगा तिरंगा फाड़ा, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर एक नामजद समेत तीन लोगों पर रंजिश के चलते मारपीट करने तथा बाइक पर लगा तिरंगा फाड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगलीनूर गांव निवासी नितिन उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह बाइक पर काम से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मिले मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी अकबर उर्फ शाहरुख ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि उक्त लोगों ने बाइक पर लगा तिरंगा उतारकर फाड़ दिया। पुलिस ने नितिन की तहरीर पर अकबर और उसके दो साथियों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मारपीट में तीन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। नूरपुर गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
नूरपुर चौराहा निवासी बोबी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पति ताराचंद और प्रमोद के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी के चलते मंगलवार को प्रमोद पति के साथ गाली गलौज करने लगा। जब पति ने इसका विरोध किया तो प्रमोद ने अपने साथी बिट्टू, रिक्कू, गड्डू, विक्की, अजय, शालू आदि के साथ मिलकर लाठी डंडों से मारपीट शुरु कर दी। जिसमें ताराचंद घायल हो गया। आरोप है कि जब शोर की आवाज सुनकर सास व ससुर बीच बचाव को आए तो उक्त लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बोबी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed