फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीतरो में दिनदहाड़े की गई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

तीतरो में दिनदहाड़े की गई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
तीतरो में दिनदहाड़े की गई हत्या का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। तीतरों कस्बे में हुई शाहीन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जादू- टोना के शक में आरोपी ने पिस्टल से गोली मारकर शाहीन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

तीतरों के मोहल्ला मोहम्मद अफगनान कला में 25 नवंबर को मोहल्ला शेखजादगान निवासी शाहीन पत्नी नाजिम की बाजार से खरीदारी करके लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 9.50 बजे पुलिस ने पापड़ी पुलिया तीतरों रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी आशिफ निवासी मोहम्मद अफगानान कला तीतरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आशिफ ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई सुफियान के ऊपर महिला शाहीन द्वारा जादू टोना कराया गया था। जिस कारण सुफियान की बीमार होने पर मृत्यु हो गयी थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने शाहीन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- हत्या, लूट के 19 मामले दर्ज हैं आशिफ पर
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आशिफ पर नानौता, गागलहेड़ी, देहात कोतवाली, नकुड़, रामपुर मनिहारान, तीतरों थाने में लूट, हत्या समेत 19 मामले पहले से ही दर्ज हैं, जबकि आशिफ का पिता इरफान भी हिस्ट्रीशीटर है। इरफान पर इससे पहले भी गढ़ीपुख्ता में एक, थानाभवन क्षेत्र में दो हत्या के अलावा लूट, डकैती के 12 मामले दर्ज हैं। इरफान पर तीतरों, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन के अलावा पानीपत के संभालका में भी मामला दर्ज है। आशिफ के भाई नवाजिश पर भी तीतरों में दो मामले दर्ज हैं। आशिफ के दूसरे भाई आमिर पर भी दो आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

-- पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गागलहेड़ी पुलिस ने 2014 में भी आशिफ को उसके साथियों सोनू निवासी मोहल्ला अफगानान, नाजिम निवासी मोहल्ला शेखजादगान तीतरों तथा माजिद निवासी टपराना थाना झिंझाना, शामली के साथ जेल भेजा गया था। जबकि 2015 में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा सावेज निवासी ग्राम बड़ी माजरा, गंगोह, नफासत निवासी मोहल्ला अफगानान, तीतरो, दिलशाद उर्फ दिल्ला, मोहसीन, इंतजार निवासी सांगाठेेड़ा, गंगोह, दानिश निवासी ग्राम झाड़वन, तीतरो, बजरुद्दीन, तनवीर निवासी आलमपुर, तीतरो तथा शशिकांत निवासी फूसगढ़ थाना तीतरों के साथ भी जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed