फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तेजाब फेंका

दो बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तेजाब फेंका

Sun, 14 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
दो बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर तेजाब फेंका
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो बहनों के साथ घर में घुसकर तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उन पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें वे झुलस गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर आए लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। जबकि घायल दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों आरोपी सौतेले मामा बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि रविवार दोपहर लगभग पौने 12 बजे उसकी दो पुत्रियां अपने घर में एक कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। तभी तीन युवक घर में घुस गए और उसकी दोनों नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर उसकी बेटियों ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही आरोपियों ने दोनों बेटियों पर साथ लाए बोतल से तेजाब डाल दिया। जिससे उसकी दोनों बेटियां झुलस गईं। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। जिससे भाग रहे आरोपियों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि घायल दोनों किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटियों पर हमला करने वाले उसके सौतेले भाई हैं। जिनके डर से उसकी बेटियां पिछले एक माह से स्कूल भी नहीं जा रहीं हैं। लगातार फोन पर भी धमकियां दी जा रहीं हैं। उनकी काफी दिनों से आरोपियों के साथ रंजिश चली आ रही है। इस मामले में महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed