{"_id":"5bc2470dbdec2269a771576d","slug":"51539458829-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए दंपति ने लगाया लाखों रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीए दंपति ने लगाया लाखों रुपये हड़पने का आरोप
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी, कारोबार के नाम पर लाखों हड़पे
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के मोहल्ला राघवपुरम में सीए दंपति ने दो लोगों पर कमेटी और कारोबार में पैसा लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने एवं वापस मांगने पर साथियों के साथ घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
राघवपुरम निवासी कनिका गर्ग का कहना है कि वह और उनके पति राघव गर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। सराफा बाजार में उनका कार्यालय है। कनिका गर्ग का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति और उसका पुत्र अप्रैल में उनके कार्यालय पर आए थे। उन्होंने अपना सराफा का काम बताते हुए उसके ससुर को भी सोने, चांदी का कारोबार कराने और कमेटी में अच्छा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया। धीरे-धीरे कमेटी में पैसे लगाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। उसके ससुर से भी कारोबार के नाम पर लाखों की ठगी की गई।
दंपति के मुताबिक 11 अगस्त को उसके पति राघव आरोपियों के घर गए और अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी टाल गए। उसके पति 15 अगस्त को आरोपियों से फिर मिले और पैसे वापस न देने पर पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपियों ने शाम को घर आकर हिसाब करने को कहा। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र अपने साथ पांच अन्य लोगों को लेकर उसी दिन देर शाम उनके घर पहुंचे और मारपीट की। उससे सोने की चेन और पति से पर्स लूट लिया। इसमें हजारों रुपये की नगदी थी। आरोपियों ने उसके पति को भी खींचकर ले जाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने किसी तरह पति को बचाया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शुक्रवार को इस मामले में पिता, पुत्र एवं एक अन्य व्यक्ति को नामजद करते हुए सात लोगों के खिलाफ मंडी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।