{"_id":"5bb27301867a554f12538a32","slug":"51538421505-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप से सट्टा लगाने वाले दिल्ली के दो सट्टेबाजों समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लैपटॉप से सट्टा लगाने वाले दिल्ली के दो सट्टेबाजों समेत तीन गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने दिल्ली से सट्टा लगवाने के लिए पहुंचे दिल्ली के दो सट्टेबाजों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लैपटॉप के माध्यम से सट्टा लगवाते थे। सहारनपुर में अपने कारोबार फैलाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, नगदी एवं डायरियां बरामद की हैं।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अमन विहार में रविवार शाम को कुछ लोगों द्वारा सट्टे के कारोबारियों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने अमन विहार में एक मकान में छापा मारा। छापा लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो लैपटाप, चार मोबाइल फोन, एक डायरी, बैंक की पासबुक, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, दो बैग, साढ़े चार हजार रुपये नकद एवं फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई एक स्विफ्ट कार बरामद की। जबकि एक अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक उर्फ सन्नी निवासी मकान नंबर एम-133, मंगोलपुरी, उत्तरी दिल्ली, मनोज कुमार उर्फ मन्नू निवासी वीपी-139 वजीरपुर गांव अशोक विहार, उत्तरी दिल्ली तथा शकील निवासी अमन बिहार कालोनी बताया, जबकि फरार आरोपी का नाम मोहम्मद आरिफ निवासी इंद्रा चौक साबिर के कारखाने के सामने बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लैपटॉप के माध्यम से डायरी में जो नंबर लिखे हुए हैं, उन नंबरों पर सट्टे का पैसा लगाते हैं। उनके फोन पर लोग नंबरों के माध्यम से सट्टे का पैसा लगवाते हैं। सट्टे का नंबर खुलने से पहले ही उस तालिका की फोटो खींचकर लैपटॉप में लेकर फारवर्ड कर देते हैं तथा नंबरों पर सट्टे का पैसा लग जाता है। स्विफ्ट कार पर लगी अलग-अलग नंबर प्लेटों के बारे में पूछने पर बताया कि उन्होंने पुलिस से बचने एवं पकड़े जाने के डर से बदल रखी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।