फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीओ से की हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

सीओ से की हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीओ से की हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी एक दलित व्यक्ति ने कुछ लोगों पर रात में मकान में घुसकर गाली गलौज करने व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। मामले को लेकर खटीक समाज के लोगों ने सीओ से मुलाकात की।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला निवासी नाथीराम पुत्र निन्हा सिंह ने बताया कि उसने अपने घर के बाहर ही परचून की दुकान कर रखी है। मंगलवार को मोहल्ले का ही एक व्यक्ति उसकी दुकान से चावल व तेल ले गया। नाथीराम ने बताया कि रात को करीब 12बजे वह व्यक्ति करीब पंद्रह लोगों को साथ मेरे मकान के मेन गेट को तोड़कर भीतर घुस गया तथा सामान में नशीली वस्तु मिलाकर देने का आरोप लगाते हुए गालियां देने लगा। नाथीराम ने बताया कि सभी लोग हाथों में लाठी, डंडे, चाकू व छुरी लिए थे। नाथीराम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कमरे में घुस गया। काफी देर तक उन लोगों ने वहां हंगामा किया। नाथीराम ने बताया कि रात को ही पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे खटीक समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। समाज के लोगों ने पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना के नेतृत्व में सीओ से मुलाकात की तथा घटना की जानकारी दी। सीओ ने अंबेहटा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। नाथीराम ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसआई दीप चंद ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। सीओ से मिलने वालों में खटीक समाज के फकीर चंद छलेरिया, ऋषिपाल सिंह, मांगेराम, बाबूराम, नरेश कुमार, सतीश, उज्ज्वल आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed