फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो मासूमों को मारी टक्कर, भीड़ ने की कार सवारों की धुनाई

दो मासूमों को मारी टक्कर, भीड़ ने की कार सवारों की धुनाई

Sat, 18 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दो मासूमों को मारी टक्कर, भीड़ ने की कार सवारों की धुनाई
दो मासूमों को मारी टक्कर, भीड़ ने की कार सवारों की धुनाई
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला कुरैशियान में गंगोह करनाल हाईवे पर एक कार ने दो मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद भीड़ ने कार सवारों को बाहर खींचकर उनकी धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों और कार सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया। बच्चों सहित तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला कुरैशियान निवासी वकील की पांच वर्षीय पुत्री शिफा एवं तीन वर्षीय पुत्र उजैफ अपने घर के बाहर खेल रहे थे। तभी तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे कार के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटते रहे परंतु कार चालक ने कार नहीं रोकी। बच्चों की चीख सुनकर लोगों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा शुरू कर दिया। वहां तैनात सिपाहियों सेठपाल और कुलबीर ने भी अपनी बाइक कार के पीछे दौड़ा दी। सिपाहियों ने अपनी बाइक कार के आगे खड़ी कर दी। इसके बाद कार रुकते ही पीछे से आ रही भीड़ ने कार सवार दोनों युवकों को नीचे खींच लिया। भीड़ ने दोनों आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच सूचना पाकर एसएसआई तूफान सिंह भाटी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और दोनों बच्चों और कार सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार सवार करनाल निवासी जितेंद्र एवं शिवकुमार बताए गए। वह अपने परिजनों के साथ सहारनपुर जा रहे थे। गंभीर हालत के चलते दोनों बच्चों एवं जितेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने की बाईपास निर्माण की मांग
गंगोह। सहारनपुर से करनाल जाने के लिए बाईपास मार्ग नहीं है। इसके चलते सभी वाहनों को मोहल्ला कुरैशियान से गुजरकर ही जाना पड़ता है। यहां पूर्व में भी अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी है। मोहल्ला निवासी हाजी सलीम कुरैशी, नदीम कुरैशी, इरफान अलीम, हाजी काला, वसीम, इंतजार कुरैशी आदि ने शासन प्रशासन से बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed