{"_id":"5b2bf7234f1c1b254d8b7b52","slug":"51529607971-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से हमला कर घायल किया
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की गर्दन पर धारदार
हथियार से किया हमला
देवबंद। नगर के तलहेड़ी चुंगी पर अचानक पीछे से आए कुछ युवकों ने एक दलित व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार को तलहेड़ी चुंगी पर उस समय अफरातफरी मच गई जब सुशील उर्फ लाला लहूलुहान अवस्था में मोहल्ले में पहुंचा। सुशील की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसे देख परिजन घबरा गए। जानकारी मिलने पर सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल उमेश कुमार रोरिया फोर्स के साथ पहुंचे और घायल सुशील को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन घाव गहरा होने के के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में सुशील पर जानलेवा हमला किया गया है। कोतवाल उमेश कुमार का कहना है कि अभी तक की जांच में कुछ नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, घटना के बाद भाजपा और बजरंग दल के नेता अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी लेते हुए उन्हें उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान बजरंग दल नेता विकास त्यागी, विहिप के जिला सचिव संदीप राणा, भाजपा नेता पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे।