{"_id":"5aeb525e4f1c1b9f098b7f05","slug":"51525371486-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर पकड़ा गया निसार पहुंचा अपने घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर पर पकड़ा गया निसार पहुंचा अपने घर
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। अटारी बार्डर पर पकड़े गए पंजीठ कैराना के सुल्तान एवं तीतरो क्षेत्र के गांव धानवा के निसार अहमद को प्रेशर कुकर में पिस्टल और मैगजीन के साथ पकड़े जाने के मामले में जांच के बाद अधिकारियों ने उन्हें छोड़ दिया। निसार बृहस्पतिवार को अपने गांव पहुंच गया।
गांव धानवा के निसार अहमद ने बताया कि वह कैराना के गांव पंजीठ निवासी सुल्तान के यहां गया। वे दोनों 12 मार्च को पाकिस्तान के लिए रवाना हुए। पाकिस्तान पहुंच कर सुल्तान लाहौर अपने रिश्तेदार के यहां चल गया और वह अपनी फूफी के भतीजे मुस्तफा के यहां मुल्तान जनपद चला गया।
निसार ने बताया कि 30 मार्च को वे दोनों लाहौर स्टेशन पर पहुंचे। वहां उन्हें एक युवक मिला और उसने सुल्तान को एक प्रेशर कुकर दिया। युवक ने उसे भी प्रेशर कुकर देने का प्रयास किया, लेकिन उसने इंकार कर दिया और वह युवक उन दोनों को अटारी बार्डर पर छोड़ गया। जब वह और सुल्तान बार्डर पर चेकिंग होने लगी तो सुल्तान के पास से प्रेशर कुकर मिला। जांच के दौरान कुकर में पिस्टल व मैगजीन मिली। उन दोनों को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। दो दिन जेल में रखने के बाद उसे सरकारी गवाह बना कर छोड़ दिया। 74 वर्षीय अशिक्षित निसार के चार पुत्र सलीम, हारुन, जाहिद, शरूण हैं जो मजदूरी करते हैं। निसार का कहना कि वह भविष्य में पाकिस्तान नहीं जाएगा। प्रधान फारुखजमा, पूर्व प्रधान बाबूराव का कहना है कि निसार सीधा साधा है। पाकिस्तान कई बार जा चुका है। एलआईयू टीम मेरठ राजू शर्मा के नेतृत्व में पहुंच कर पूरे गांव में जांच पड़ताल कर तीन घंटे के बाद लौट गई।