फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप

चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप

Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप
चार डाक्टरों के खिलाफ कोर्ट पहुंचा परिवार
विज्ञापन


सहारनपुर। ग्राम सिरसला, खेड़ा अफगान निवासी इरफान ने शहर के चार चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी पत्नी की मौत का जिम्मेदार बताया है। उसने सभी डाक्टरों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया है। कोर्ट ने चारों चिकित्सकों को तलब कर लिया है।
नकुड़ थाना क्षेत्र के खेड़ा अफगान निवासी इरफान कोर्ट में दायर वाद में बताया कि मामूली बुखार आने पर वह 13 अक्तूबर 2017 को अपनी पत्नी वकीला को बाजोरिया रोड स्थित डाक्टर हारुन अली के पास लाया था। आरोप है कि डाक्टर हारुन अली ने उसकी पत्नी को पूरी तरह से ठीक करने का आश्वासन दिया। उससे 40 हजार रुपये जमा करा लिए। लेकिन, चिकित्सक की दवाइयों एवं इंजेक्शन से वकीला की हालत बिगड़ गई। उसे इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया और एक पैथोलॉजी से हर तरह की जांच करा ली। कई दिनों तक रखने के बाद डाक्टर ने उसे मना कर दिया और कहीं दूसरी जगह दिखाने के लिए कहते हुए उसकी पत्नी को जबरन अस्पताल से निकाल दिया।
विज्ञापन

उसके बाद वह पत्नी को तारावती अस्पताल में ले गया। जहां डाक्टर जयपाल चंद ने वकीला को इमरजेंसी में भर्ती कर लिया और फिर से सारे टेस्ट कराए। लाखों रुपये खर्च कराने के बाद उसकी पत्नी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इरफान ने आरोप लगाया कि इसके लिए लाखों रुपये की मांग चिकित्सक ने की। उसकी पत्नी को जीवन रक्षक प्रणाली से हटा दिया और कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। इरफान ने आरोप लगाया कि डाक्टर और स्टाफ ने उन्हें जबरन अस्पताल से बाहर निकलवा दिया। उसे लोक अदालत में वाद दायर किया। अधिवक्ता दीपक चौधरी ने बताया कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई को लेकर 12 मार्च को आरोपी चिकित्सकों को अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डाक्टर हारुन अली का कहना है कि उन्होंने वकीला को गंभीर हालत में भर्ती किया था और प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। उन्होंने कोई लापरवाही नहीं की। वहीं, डाक्टर जयपाल चंद का भी कहना है कि गंभीर हालत में वकीला को अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसे शाम को ही उन्होंने हायर सेंटर ले जाने के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed