फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चीनी मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान के साथ मारपीट

चीनी मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान के साथ मारपीट

Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान के साथ मारपीट
मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान के साथ मारपीट
विज्ञापन

देवबंद (ब्यूरो)। चीनी मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहे किसान के साथ कुछ युवकों की कहासुनी हो गई। बाद में युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर किसान को घायल कर दिया। किसान के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

लखनौती गांव निवासी समीर बृहस्पतिवार सुबह चीनी मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहा था। चीनी मिल से चंद कदम दूर चलते ही उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही युवकों ने लाठी-डंडों से समीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल समीर के चाचा ने गुनारसी और अंबेहटा शेखां गांवों के तीन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed