फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना मौके पर गए कर दी साइकिल ट्रैक की जांच

बिना मौके पर गए कर दी साइकिल ट्रैक की जांच

Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिना मौके पर गए कर दी साइकिल ट्रैक की जांच
सहारनपुर। सपा सरकार में अंबाला रोड पर आधा-अधूरा बनाए गए साइकिल ट्रैक की जांच में एसडीए के सहायक अभियंता की घोर लापरवाही सामने आई है। अभियंता ने बिना मौके पर गए जांच रिपोर्ट तैयार कर वीसी को सौंप दी। इस पर वीसी ने नाराजगी जताते हुए मौके पर जाकर पुन: जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश अभियंता को दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की साइकिल ट्रैक बनाने की महत्वकांक्षी योजना के तहत सहारनपुर में अंबाला रोड पर घंटाघर से साइकिल ट्रैक बनाया जाना था। इसके लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया था। ट्रैक अंबाला रोड के दोनों साइड बनना था, जिसपर एसडीए ने काम शुरू कराया गया था। मगर ट्रैक को आधा-अधूरा बनाकर बीच में ही छोड़ दिया। ट्रैक और हाईवे के बीच में कहीं भी डिवाइडर बनाया गया। केवल हाईवे के समानांतर एक छोटी सड़क बनाकर छोड़ दी गई। वह भी बीच-बीची में कई जगहों पर नहीं बनाई गई। सफाई में अधिकारियों का कहना था कि व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने निर्माण नहीं होने दिया। आधे-अधूरे साइकिल ट्रैक पर 80 लाख रुपया भी खर्च कर दिया गया। इतनी बड़ी रकम में आधे से भी कम काम होने के बाद इसके निर्माण पर सवाल उठे। एसडीए के वीसी मनोज सिंह ने साइकिल ट्रैक की जांच सहायक अभियंता शमसुददोहा को सौंपी थी। मगर हैरत की बात की सहायक अभियंता ने बिना मौके पर जाए जांच रिपोर्ट तैयार कर वीसी को सौंप दी। जब इसका पता वीसी को चला तो उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुन: जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साइकिल ट्रैक के निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच सहायक अभियंता से कराई गई है। मगर पता चला है कि उसने बिना मौके पर पहुंचे जांच रिपोर्ट सौंपी है। ऐसे में उसे पुन: जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जांच के बाद ट्रैक के निर्माण में जिस भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी मिलेगी उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज सिंह, वीसी एसडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed