फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संदिग्ध मौत के मामले में दोबारा जांच के आदेश

संदिग्ध मौत के मामले में दोबारा जांच के आदेश

Sat, 30 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध मौत के मामले में दोबारा जांच के आदेश
सहारनपुर। सात माह पूर्व थाना सरसावा की हवालात में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दलित युवक की मौत के मामले अपर सत्र न्यायाधीश ने पुन: जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी और वर्तमान में स्वॉट टीम के प्रभारी पर फिर से शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन

थाना सरसावा की हवालात में चोरी के मामले में पूछताछ को उठाकर लाए गए धर्मेंद्र पुत्र चौहड़ की दस फरवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। धर्मेंद्र का शव क्षेत्र में ही जंगल में पेड़ पर लटका मिला था। मृतक के पिता चौहड़ ने पुलिस पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी संजय पांडेय और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआर लगा दी थी।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश एससीएसटी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष नंबर दो ने एसएसपी को मामले की पुन: जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं। संजय पांडेय वर्तमान में स्वॉट टीम के प्रभारी हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उन पर एक बार फिर शिकंजा कस सकता है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश मिलने पर पुन: जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed