फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में अपहरण के बाद ढ़ाई वर्षीय मासूम की हत्या, शव नाले से बरामद

देवबंद में अपहरण के बाद ढ़ाई वर्षीय मासूम की हत्या, शव नाले से बरामद

Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में अपहरण के बाद ढ़ाई वर्षीय मासूम की हत्या, शव नाले से बरामद
देवबंद (सहारनपुर)। राज्जुपुर गांव में दोपहर से लापता ढाई वर्षीय मासूम का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक नाले में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि बालक की अपहरण के बाद हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राज्जुपुर गांव में दूध की डेयरी चलाने वाले चोना का ढाई वर्षीय बेटा शाहिद बुधवार दोपहर करीब दो बजे से घर से लापता हो गया। परिजनों ने पूरे गांव में उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने गांव में लगे गोगा जाहरवीर के मेले में भी लोगों को फोटों दिखाकर उसके बारे में जानकारी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। रात करीब आठ बजे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर नाले में बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना दी। कुछ ही देर बाद कोतवाल पंकज कुमार त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी पहचान कराई तो पता चला कि शव चोना के बेटे शाहिद का है। शाहिद का शव बरामद होने की सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चोना के घर कोहराम मच गया। बताया जाता है कि जिस नाले से शाहिद का शव बरामद हुआ है, वह चोना के घर से करीब डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर है। शाहिद की तलाश में परिजनों ने गांव की मस्जिदों से ऐलान भी कराया था। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बालक का पोस्टमार्टम कराया जाए या नहीं इसके बारे में उसके परिजनों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed