{"_id":"59a859684f1c1bfb268b49ec","slug":"51504205160-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले दरिंदे का स्केच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले दरिंदे का स्केच जारी
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी का स्केच जारी किया गया है। लोदीपुर गांव निवासी एक युवक की शक्ल हल्की सी स्केच से मैच की, तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उसके घटना में शामिल होने पर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
नादराणा म्हाड़ी मेले से अगवा कर आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी का पुलिस ने स्केच जारी किया है। यह स्केच उन चार युवकों द्वारा हुलिया बताने पर तैयार कराया गया है, जो बच्ची की चीख सुनकर सबसे पहले उसके पास पहुंचे थे। इन युवकों ने एक युवक को बच्ची के पास से भागते हुए देखा था। मौके पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार को इन युवकों ने बताया था कि वह बच्ची के पास से भागने वाले का एक साइड से ही चेहरा देख पाए। स्केच जारी होने के बाद उससे लोदीपुर गांव निवासी एक युवक की शक्ल हल्की सी मैच की तो पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेद्रपकाश गिरि ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक के किसी भी एंगल से घटना में शामिल होने की कोई संभावना नजर नहीं आई। जिस पर उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। पीड़िता से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गए युवक
गंगोह।
बृहस्पतिवार को पीठ बाजार में मोबाइल विक्रेता अंकित अग्रवाल के पास दो युवक आए तथा मोबाइल दिखाने को कहा। जैसे ही अंकित ने मोबाइल उनके हाथ में दिया दोनों युवक मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गए।