फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झगड़े में फायरिंग से फैली दहशत

झगड़े में फायरिंग से फैली दहशत

Thu, 29 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में फायरिंग से फैली दहशत
झगड़े में फायरिंग से फैली दहशत
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। वर्चस्व को लेकर युवकों के बीच हुए विवाद के बाद युवकों के ग्रुप ने तमंचों से फायरिंग कर दहशत फैला दी। युवकों ने विवाद में एक किशोर को भी बुरी तरह से पीटा। पीड़ित युवक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोमवार देर शाम को थाने के सामने स्थित टीचर कालोनी में कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए मंदिर में आए कालोनी के ही एक युवक को पीट दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि पीटने वाले युवक उससे कालोनी के ही एक युवक का मोबाइल नंबर पूछ रहे थे, जब वह नही बता पाया तो युवकों ने उसे जमकर पीटा। बाद में युवकों ने हंगामा करते हुए तमंचों से फायरिंग भी की। जिससे कालोनी में हड़कंप मच गया तथा फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आये तो आरोपी युवक तमंचे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की। पुलिस मामले में लीपापोती में जुटी थी। मंगलवार देर शाम पुलिस ने पीड़ित युवक चंदन पुत्र जितेंद्र निवासी टीचर कालोनी की तहरीर पर रोबिन, अमित, बहादुर तथा प्रकट सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एसओ कपिल गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed