फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शोएब का शव पहुंचते ही फिर भड़के लोग

शोएब का शव पहुंचते ही फिर भड़के लोग

Fri, 08 Mar 2019 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
शोएब का शव पहुंचते ही फिर भड़के लोग
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दो समुदायों के लोगों में बीच हुई मारपीट के दौरान शोएब की मौत हो जाने से लोगों में आक्रोश को किसी तरह से शांत कर अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पहुंचा तो फिर से आक्रोश भड़क गया। लोगों ने आरोपियों गिरफ्तारी होने तक शव को सुपुर्दे खाक करने से इंकार कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद शव सुपुर्द ए खाक किया जा सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में दो समुदायों के लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। रात में गंभीर रूप से घायल हुए शोएब की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह लोगों ने हंगामा किया तो अधिकारियों ने किसी प्रकार शांत करा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। उधर, सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि नामजद आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। आरोपियों की जहां रिश्तेदारी बताई गई हैं, वहां भी दबिश दी जा रही है। इसीलिए एक टीम मुजफ्फरनगर भी भेजी गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लेकिन पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव मोहल्ले में पहुंचा तो लोग एक बार फिर भड़क उठे। लोगों ने शव का सुपुर्दे खाक करने से इंकार कर दिया। लोगों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव को दफनाया नहीं जाएगा। पुलिस को जब लोगों के आक्रोश की सूचना मिली तो अधिकारी फिर रामपुर मनिहारान पहुंच गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए रामपुर थाना के अलावा, नानौता, बड़गांव, कुतुबशेर थाना की पुलिस एवं पीएसी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के काफी देर तक समझाने पर लोग शव को दफनाए जाने के लिए तैयार हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed