फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस पर लगाया थर्ड डिग्री देने का आरोप

पुलिस पर लगाया थर्ड डिग्री देने का आरोप

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया थर्ड डिग्री देने का आरोप
सहारनपुर। बेहट के ग्राम हुसैन मलकपुर निवासी श्यामलाल ने पुलिस पर उसके बेटे को बेवजह पकड़ कर ले जाने एवं थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

श्यामलाल ने आरोप लगाया कि दो जनवरी को शाम लगभग पांच बेहट के दो सिपाही उसके घर पहुंचे और उसके बेटे टीटू उर्फ बहरा को उठाकर थाना पर ले गए। वहां पर उसके बेटे के साथ मारपीट की और यातनाएं दीं। उन्होंने पुलिस पे टीटू को थर्ड डिग्री दिए जाने का भी आरोप लगाया। जिससे टीटू के पेट की आंतें फट गईं। तीन जनवरी को पुलिस ने ही उसके बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टीटू की हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे कहीं दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा। जहां से वह पहले जिला अस्पताल लाया और फिर यहां से मना करने पर उसे देहरादून के एक अस्पताल में ले गया। जहां तभी से उसका उपचार चल रहा है। 15 जनवरी को देहरादून के अस्पताल ने भी छुट्टी दे दी, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुर्द है। इस मामले में श्यामलाल ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले में बेहट कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह का कहना है कि पुलिस कर्मियों को टीटू के घर पकड़ने के लिए भेजा था। लेकिन उसके पेट में अधिक दर्द होने के कारण उसे वहीं पर छोड़ दिया गया, थाना पर नहीं लाया गया। पुलिस ने उसे हाथ तक नहीं लगाया है। पुलिस पर लगाया आरोप गलत है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंडी कोतवाली क्षेत्र में किया पैदल मार्च
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने आरएएफ के साथ मंडी कोतवाली क्षेत्र की सड़कों पर पैदल मार्च किया। पुलिस ने अतिक्रमण कर सड़क पर रखे सामान को हटवाया।
शुक्रवार को मंडी कोतवाली पुलिस ने आरपीआरएफ की एक कंपनी के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च करते हुए पुलिस रायवाला बाजार, पक्का बाग, टोपिया सराय, कंबोह पुल, रानी बाजार समेत कई इलाकों से गुजरी और सड़क पर दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान को हटवाया। सड़क पर खड़े रेहड़ी, ठेलेवाले व दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्था ठीक करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed