{"_id":"5bc2429cbdec2269bc7fdd03","slug":"41539457692-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की जान लेने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की जान लेने की कोशिश का आरोप
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता की जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया
सहारनपुर। दहेज के लिए एक विवाहिता की जान लेेने की कोशिश की गई। परिजनों ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न देने पर ससुराल वालों पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। इस मामले में महिला थाने में पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव की निवासी विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी दो साल पहले बेहट के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उससे बाइक और एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने तीन जुलाई 2018 को उसे जहरीला पदार्थ खिलाया। जानकारी मिलने पर मायके वाले ससुुुराल पहुंचे और विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। अब इस मामले में पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।