{"_id":"5ba539d9867a557fec71cb31","slug":"41537554905-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद पुलिस की छापेमारी में दो पिस्टल और 70 हजार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद पुलिस की छापेमारी में दो पिस्टल और 70 हजार बरामद
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। राजमार्ग पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों तलाश में शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस ने बेहट और गांव संसारपुर में छापेमारी की। पुलिस ने बेहट की इंदिरा कालोनी के एक घर से दो पिस्टल, 70 हजार रुपये नकदी तथा संसारपुर से एक कार बरामद की। हालांकि इस दौरान छापेमारी की भनक पाते ही बदमाश फरार होने में सफल रहे।
शुक्रवार की दुपहर दो बजे गाजियाबाद जिले की पुलिस ने बेहट पुलिस को साथ लेकर कस्बे की इंदिरा कालोनी में खालापार मुजफ्फनगर निवासी बदमाश फिरोज की तलाश में छापेमारी की। फिरोज को मिला नहीं बल्कि जिस मकान में वह छिप कर रहा रहा था वहां की तलाशी में पुलिस को दो पिस्टल व करीब 70 हजार रुपये की नकदी बरामद हो गई। इसके बाद पुलिस ने उस्मान नाम के बदमाश की तलाश में मनिहारान मुहल्ले में भी छापेमारी की गई, लेकिन वह भी हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद पुलिस ने गांव संसारपुर में छापेमारी कर बदमाशों की एक कार बरामद की। हालांकि बदमाश यहां भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। इसके बाद पुलिस लौट गई। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद में हाईवे पर लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के कुछ सदस्य पकड़े गये है। इनसे पुछताछ के बाद मिली जानकारी पर ही यह छापेमारी की गई है। पुलिस ने बताया कि फरार हुए बदमाश भी इसी गिरोह के सदस्य हैं, जो घटनाओं को अंजाम देकर बेहट में शरण लेते हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने इंदिरा कालोनी में किराये का कमरा ले रखा था। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।