{"_id":"5b902694867a557fe0597e76","slug":"41536173716-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने हरियाणा से बाइक चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद करने का दावा किया है।
कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एसआई कौशल गुप्ता पुलिस टीम के साथ बस अड्डे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सरसावा की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर बाइक के कागज दिखाने को कहा तो वह कागज नही दिखा पाये। पुलिस ने दोनों युवकों से उनके नाम पते पूछे तो दोनों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले बताया तो शक होने पर पुलिस दोनों आरोपियों को बाइक सहित कोतवाली ले आई और सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने हरियाणा से बाइक चोरी कर यूपी में बेचने का धंधा करना बताया। कोतवाल के अनुसार पुलिस ने पकड़े गये बाइक चोरों की निशानदेही पर सरसावा रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ईख के खेत से चार अन्य बाइकें बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी राकेश उर्फ डाकू पुत्र रिषिपाल, निवासी गांव बड़शामी, कुरुक्षेत्र हरियाणा तथा बलराम उर्फ बल्ली पुत्र बनारसीदास निवासी गांव धतोंदी, थाना लाडवा कुरुक्षेत्र हरियाणा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।