{"_id":"5b4b97e34f1c1b42748b4e39","slug":"41531680739-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती से दरिंदगी के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती से दरिंदगी के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती से दरिंदगी के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
नकुड़ (सहारनपुर)। छत पर सो रहे पति-पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर गर्भवती महिला का अपहरण करने और दो दिनों तक दरिंदगी करने के बाद बेसुध हालत में जंगल में फेंक कर भाग जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने छत पर सोते हुए नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी पांच माह की गर्भवती पत्नी का अपहरण कर ले जाने और दो दिनों तक बलात्कार करने के बाद बेसुध हालत में जंगल में फेंककर भाग जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हैप्पी एवं पलविंद्र उर्फ सोनू पुत्रगण सरजीत और पंजाब सिंह एवं निर्मल सिंह पुत्रगण कृपाल सिंह निवासी गांव शेरपुर ढायकी थाना नकुड़ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।