फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक सवार युवक गोद से बच्चा छीनकर फरार

बाइक सवार युवक गोद से बच्चा छीनकर फरार

Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक गोद से बच्चा छीनकर फरार
बाइक सवार युवक गोद से बच्चा छीनकर फरार
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव ढमोला में अपने एक साल के भाई को गोद में लेकर जा रही एक बालिका से बाइक सवार दो युवक बच्चे को छीनकर फरार हो गए। लोगों ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
देहात कोतवाली के गांव ढमोला निवासी इंतजार की आठ वर्षीय बेटी साजिया शनिवार की शाम को अपने एक साल के भाई आशियान को गोद में लेकर घर के पास ही जनता रोड पर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और साजिया की गोद से मासूम भाई को छीन भागे। साजिया ने शोर मचा दिया जिस पर उसकी मां अफसाना ने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया। लोगों ने भी बाइक सवारों का पीछा किया। लेकिन आरोपी बच्चा लेकर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 100 एवं देहात कोतवाली पुलिस के साथ अन्य थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस बाइक सवारों की तलाश कर रही है। उम्मीद है कि बच्चे को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
-- दो वर्ष पूर्व भी अपहरण हुआ मासूम का
जनकपुरी थाना क्षेत्र के खान आलमपुरा में लगभग दो वर्ष पूर्व एक बालक का इसी प्रकार अपहरण किया गया था। आरोपी को पकड़ लिया गया था, जबकि आरोपी ने बच्चे की हत्या कर शव को बड़ी नहर में फेंक दिया था। पुलिस को बच्चे का शव ही बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed