{"_id":"5a3417f44f1c1bd9798c2d0d","slug":"41513363444-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर कब्जे के विवाद में 20 के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट पर कब्जे के विवाद में 20 के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर पोल में मदरसा मिस्बाह उल उलूम के पास स्थित प्लाट पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में थाना पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के चलते कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही पक्ष के लोगों को दो पक्षों में दिखाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस की इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
मिर्जापुर पोल में मेन रोड पर स्थित मदरसा मिस्बाह उल उलूम के पास एक खाली प्लाट है। उक्त प्लाट पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। मोहम्मद अहमद पुत्र अहसानुलहक मदरसा पक्ष है व नौशाद और इकबाल उर्फ बागड़ी प्लाट पर अपना हक जता रहे है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने उक्त मामले को लेकर मदरसा पक्ष के कमरूजमा, शनाउल्ला, शाहबाज, हुसैन, अताउल्ला, सुलेमान, रज्जाक, अबुल हसन, मोहम्मद अहमद, इजहार, अहमद उल्ला, एहतेशाम, मौलवी शब्बीर, हाजी मजाहिर, कुर्बान, अनीस, अमीर अहमद तथा दूसरे पक्ष के नौशाद, आशिक व इकबाल बागड़ी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। हैरत की बात यह है, कि पुलिस ने ही मदरसा पक्ष के सात लोग दूसरे पक्ष के लोगों में शामिल कर यह कार्रवाई की है। ग्रामीणों में पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को लेकर रोष है। मदरसा पक्ष का कहना है, कि उनके पक्ष के 20 लोगों पर और दूसरे पक्ष के मात्र तीन लोगों पर कार्रवाई की गई है। उधर इस संबंध में जब थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने पूछा गया, तो उन्होंने कार्रवाई नियमानुसार किए जाने की बात कही।