फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसएसपी के मौजूदगी जांच में फंस गए तीन थानेदार

एसएसपी के मौजूदगी जांच में फंस गए तीन थानेदार

Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी के मौजूदगी जांच में फंस गए तीन थानेदार
सहारनपुर। रात में गश्त करने की बजाय घर में जाकर सोते रहे और लोकेशन पूछे जाने पर क्षेत्र में गश्त बताते रहे। संदेह होने पर एसएसपी ने जीपीएस से लोकेशन चेक कराई, तो तीन थानाध्यक्षों की लोकेशन बताए जाने वाले स्थान की बजाय पूरी रात एक ही स्थान पर मिलती रही। जिस पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तीनों थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी द्वारा थानाध्यक्षों को लगातार अपने क्षेत्र में रात के समय गश्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन एसएसपी को सूचना मिली कि थानाध्यक्ष गश्त करने की बजाय अपने घर पर अथवा थाने में सोते रहते हैं और सूचना गश्त की दे दी जाती है। इस संदेह पर एसएसपी बबलू कुमार ने सभी की पहले तो लोकेशन पूछी फिर जीपीएस से लोकेशन चेक कराई। 11 नवंबर की रात को सदर बाजार कोतवाली प्रभारी से उनकी लोकेशन पूछी गई तो इन्होंने अपनी लोकेशन पेपर मिल रोड बताई। जबकि जीपीएस सिस्टम से इनकी लोकेशन जांची गई तो लोकेशन आवास विकास में मिली। उसी रात 12 बजे और तड़के 2 बजे थाना प्रभारी तीतरों की लोकेशन चेक कराई गई तो उन्होंने अपनी लोेकेशन 12 बजे सालियर तिराहा और 2 बजे तीतरों बताई, लेकिन जीपीएस पर दोनों ही समय लोकेशन तीतरो-सहारनपुर रोड पर एक ही जगह पाई गई। इसी प्रकार थाना बिहारीगढ़ के प्रभारी से शाम छह बजे लोकेशन पूछी गई तो उन्होंने लोकेशन रनिंग में बुग्गावाला बताई, लेकिन जब जीपीएस से देखा गया तो इनकी लोकेशन बिहारीगढ़ मिली। थानाध्यक्षों द्वारा झूठी सूचना दिए जाने पर एसएसपी बबलू कुमार का पारा चढ़ गया। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और इस लापरवाही पर सदर बाजार कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा, तीतरों थाना प्रभारी संजीव कुमार विश्नोई और बिहारीगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वह रोजाना बताई जा रही लोकेशन और जीपीएस की लोकेशन को मंगा रहे हैं। जिसमें कुछ थानाध्यक्षों द्वारा गलत सूचना नोट कराए जाने की जानकारी मिली है। उनसे फिलहाल तो स्पष्टीकरण मांगा गया है। लेकिन अगली बार लोकेशन गलत पाई गई तो थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed