फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पड़ोसी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप़

पड़ोसी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप़

Wed, 27 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप़
सहारनपुर। घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही किशोरी को पड़ोस का ही एक युवक जबरन अपने घर में ले गया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के घर से किशोरी को बरामद कर देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम लगभग 5 बजे उसकी नाबालिग बेटी पास में स्थित परचून की एक दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और जबरन खींचकर उसे अपने घर में ले गया। उसकी बेटी के साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ोस की महिलाओं ने इसकी सूचना उन्हें दी। जिस पर वह आरोपी के घर पहुंचे और रोते हुए अपनी बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि रात को 8 बजे वह अपनी बेटी को लेकर थाना पहुंचे, लेकिन सुबह 3 बजे तक भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश के बाद में पीड़िता के पिता ने आरोपी समद के खिलाफ कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed