फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोतवाली के सामने महिला की चेन झपटी

कोतवाली के सामने महिला की चेन झपटी

Tue, 29 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के सामने महिला की चेन झपटी
गंगोह (सहारनपुर)। बाइकर्स गैंग के बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए कोतवाली के सामने ही एक महिला की चेन झपट ली। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर लगातार हो रही वारदातों पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मोहल्ला बाबूराय निवासी व्यापारी मनी गोयल अपनी पत्नी पूनम गोयल के साथ देहरादून जाने के लिए कोतवाली के सामने बस स्टैंड पर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। उनमें से एक तो बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा जबकि एक बदमाश चहलकदमी करता हुए पूनम के करीब आ गया। इससे पहले के वह कुछ समझ पाती बदमाश ने उनके गले से चेन झपट ली और बाइक पर बैठकर दोनों बदमाश फरार हो गए। व्यापारी की पत्नी से चेन लूटे जाने का पता चलते ही व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपांशु गोयल के साथ मनीष गर्ग, पीयूष गोयल, ब्रिजेश गोयल, सुमित गर्ग, शुभम, अरुज और रोटरी क्लब अध्यक्ष संदीप जैन, राकेश सिंघल, विकास आदि व्यापारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी के सामने रोष जताया। कोतवाल राकेश सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। व्यापारियों ने सीओ और एसएसपी को भी मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

बीते दो माह में हुई प्रमुख वारदातें
26 अगस्त को गांव कुंडाकलां में महिला को बंधक बनाकर नगदी-जेवर लूटे।
23 अगस्त को पति के साथ बाजार जा रही एएनएम प्रेमलता से बाइकर्स गैंग के दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।
6 अगस्त को बागड़धाम यात्रा से लौट रहे मोहल्ला गुजरान निवासी दीपक एवं उसके परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की गई।
4 अगस्त को शोभित विवि से घर लौट रही मोहल्ला नजूल निवासी बीसीए की छात्रा अंजली से बाइक सवार बदमाशों ने बैग और मोबाइल लूटा।
19 जुलाई को रामबाग कालोनी निवासी पुष्पा देवी पत्नी किशन से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटने की कोशिश की।
18 जुलाई को शामली जनपद के झिंझाना अंतर्गत गांव जैनपुर निवासी ब्रहमसिंह से करनाल हाईवे पर बाइक लूटी।
3 जुलाई को नगर की रामबाग कालोनी में रिश्तेदारी में आई हुई वृद्ध महिला तुलसी से चेन लूटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed