फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होटल में तोड़फोड़, मालिक के साथ मारपीट

होटल में तोड़फोड़, मालिक के साथ मारपीट

Thu, 24 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
होटल में तोड़फोड़, मालिक के साथ मारपीट
होटल में तोड़फोड़, मालिक के साथ मारपीट
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। होटल में खाना खाने के दौरान शराब के नशे में धुत युवकों ने होटल स्वामी व उसके कारीगरों को पीटते हुए तोड़ फोड़ की। होटल स्वामी ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवकों ने फायर भी किया।

ग्राम खुड़ाना निवासी वीरेंद्र उर्फ मोंटू राणा का सहारनपुर रोड पर मिड वे के नाम से होटल है। वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे क्षेत्र के एक ग्राम निवासी कुछ युवक खाना खाने के लिए होटल पर आए। आरोप है कि युवकों ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था। इसी बीच खाना खाते हुए किसी बात पर शराब के नशे में धुत युवकों ने खाने का सामान फेंकना शुरू कर दिया। इसी बीच उक्त युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी फोन पर सूचना देकर होटल पर बुला लिया। आरोप है कि उक्त युवकों ने आते ही होटल के कर्मचारियों व स्वामी तथा उसके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। ओर होटल के सामान को तोड़ फोड़ करने लगे। युवकों द्वारा उन पर फायर भी किया गया। मारपीट के दौरान वीरेंद्र के भाई भूपेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed