{"_id":"5c8e926cbdec2214154e9f44","slug":"31552847468-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल रोड पर युवक पर हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर मिल रोड पर युवक पर हमला, घायल
विज्ञापन
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर चूना भट्टी के पास बाइक सवार युवक पर दो लोगों ने सरियों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल ने आरोपियों पर लूट का भी आरोप लगाया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पेपर मिल रोड, रेलवे यार्ड चूना भट्टी निवासी अहकाम ने आरोप लगाया कि उसका भाई अहतेशाम उर्फ बबलू शनिवार रात लगभग दस बजे अपने घर आ रहा था। घर के पास मोड़ पर ही खड़े बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और सरियों तथा धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जिससे अहतेशाम घायल हो गया। हमलावर युवकों ने अहतेशाम की जेब में रखी नकदी भी लूट ली। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में अहकाम ने दो आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। दोनों पक्ष आपस में समझौते का प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
दीवार तोड़कर मकान में घुसा ट्रैक्टर (फोटो)
सहारनपुर। शहर में जिला अस्पताल के सामने रविवार दोपहर एक ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर मकान की दीवार तोड़ दी। जिस वक्त ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार टूटी, तो उस दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था। मकान मालिक यशपाल सिंह ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर स्वामी का कहना था कि वह खरीदारी करने पास में गया था और ट्रैक्टर पर दो मजदूर बैठे थे। गलती से सेल्फ लगने की वजह से ट्रैक्टर दीवार से जा टकराया।