{"_id":"5c8e925fbdec2213fa1fa64d","slug":"31552847455-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस टीम ने गो हत्यारों के चंगुल से दो गोवंश को जिंदा बचाने में कामयाबी हासिल की है। गोकशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गए।
एसएसआई राधेश्याम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर उनके नेतृत्व में एसआई विनीत मलिक, एमपी सिंह आदि की टीम गांव मैनपुरा के जंगल में छापा मारा। वहां कुछ लोग दो बैलों को काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा जबकि उनके तीन साथी चकमा देकर भाग निकले। मौके से दो सेंट्रो कार, दो जिंदा गोवंश, दो तमंचे, कारतूस और गोकशी के उपकरण आदि सामान बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। टीम में कांस्टेबिल राजीव, अंकुर एवं मनोज भी शामिल रहे।