{"_id":"5c8161b3bdec221456010d08","slug":"31551983027-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी दबोचा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शिव मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी करने वाले को पुलिस ने 24 घंटो के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए चोर की निशानदेही पर पुलिस ने मूर्ति को खरीदने वाले के यहां दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। आरोपी ने दो माह में नगर के मंदिरों में हुई अन्य तीन चोरियां भी आरोपी ने करना स्वीकार किया है।
नगर के मोहल्ला दरवाजा कला स्थित शिव मंदिर से छह मार्च को दोपहर एक बजे लड्डूू गोपाल की चार किलो की मूर्ति चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट मंदिर समिति के लोगों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। सात मार्च को पुलिस ने मूर्ति चोर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मोहित पुत्र रामदास ने बताया कि उसने मूर्ति को बेच दिया है। पुलिस ने मूर्ति खरीदनेे वाले के यहां दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मोहित ने अन्य मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं को भी कबूल कर लिया है। जैन मंदिर से 14 फरवरी को घंटा चोरी कर लिया गया था। जबकि मोहल्ला कायस्तान स्थित शिव मंदिर से भी सामान चोरी किया गया था। मोहल्ला इकराम स्थित खेड़ा मंदिर से शिवलिंग के ऊपर लगे धातु के सर्प को चोरी कर लिया था। थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है। नशा उतरने पर उससे पूछताछ की जाएगी।