{"_id":"5c36427dbdec22570f348ef3","slug":"31547059837-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों ने भाई बहन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार युवकों ने भाई बहन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकों ने भाई बहन को पीटा
नकुड़ (सहारनपुर)। बहन को दवाई दिलाने आए युवक की बाइक में तेज गति से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों ने साइड मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर भाई-बहन की पिटाई कर दी और फरार हो गए। इसमें दोनों भाई-बहन को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे गांव मलकपुर निवासी रजनीश अपनी बहन को दवाई दिलाने के लिए बाइक पर नकुड़ आया था। रजनीश ने बताया कि जैसे ही वह धोबियों वाली गली के समीप पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया। उससे पीछे बैठी उसकी बहन को चोट आ गई और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने आसपास के अपने साथियों को बुलाकर उसकी एवं बहन की पिटाई की। इतना ही लड़की के साथ मारपीट होते देख वहां से गुजर रही एक अन्य महिला ने लड़की को छुड़ाना चाहा तो आरोपियों ने उस महिला की पिटाई कर डाली। इसी बीच किसी दुकानदार ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी तो कुछ ही देर में पुलिस की दो-तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पीड़ित युवक-युवती के परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि युवक की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।