{"_id":"5c16a4cdbdec22572249c048","slug":"31544987853-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर लाए गोवंश को छोड़ भागे तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी कर लाए गोवंश को छोड़ भागे तस्कर
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करी कर लाए गोवंश को छोड़ भागे तस्कर
सरसावा। हरियाणा से तस्करी कर लाए गए छह गोवंश को पुलिस ने मुक्त करा लिया, लेकिन पशु तस्कर फरार हो गए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसओ सरसावा भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात शाहजहांपुर चौकी पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी कतार में लगे वाहनों में एक कैंटर भी खड़ा था। जब पुलिसकर्मी कैंटर के पास पहुंचे तो उसमें कोई नहीं था। तलाशी लेने पर उसमें गोवंश लदे हुए थे, जिन्हें हरियाणा से तस्करी करके लाया गया था। नाकेबंदी कर चेकिंग किए जाने पर तस्कर वाहन को छोड़कर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मुक्त कराए गए छह गोवंश को रणदेवा स्थित गौशाला में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन मालिक और अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।