फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकली शराब बनाते दो धरे, भारी मात्रा में शराब बरामद

नकली शराब बनाते दो धरे, भारी मात्रा में शराब बरामद

Thu, 06 Dec 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
नकली शराब बनाते दो धरे, भारी मात्रा में शराब बरामद
बिहारीगढ़। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर गांव खुशहालीपुर के पास स्थित चूना भट्टी पर दो व्यक्तियों को नकली शराब बनाते हुए धर दबोचा। पकडे़ गए व्यक्तियों के पास से भारी मात्रा में शराब के साथ ही सेंट्रो कार बरामद हुई है। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियोें का चालान किया है।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाना पुलिस को मंगलवार की देर शाम मुखबिर से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी प्रेमवीर राणा ने टीम गठित कर गांव खुशहालीपुर के पास चूना भट्टी पर छापा मारा जहां पुलिस ने भारी मात्रा अवैध शराब बनाने के सामान सहित दो लोगों को धर दबोचा। थाना पुलिस ने पकड़े गये व्यक्तियों के नाम मनीष कुमार उर्फ भीम पुत्र भरत सिंह निवासी नियामतपुर थाना देवबंद व दूसरे का नाम जयकुमार उर्फ अजय पुत्र कटार सिंह निवासी रजकल्लापुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर बताया है। इनके पास से आठ लीटर अपमिश्रित शराब, 323 लीटर देशी शराब, 625 खाली पव्वे, 18 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का, 6 बोतल खाली, 246 ढक्कन, 50 रेपर व अन्य सामान सहित एक सेंट्रो कार भी बरामद हुई है। बरामद सामान व कार को कब्जे में लेकर थाना पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि पकड़ गए दोनों व्यक्ति अवैध रूप से शराब तैयार करके बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed