फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बड़गांव चोरी

बड़गांव चोरी

Thu, 29 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बड़गांव चोरी
बड़गांव। बुधवार की रात चोरों ने कस्बे के रामपुर मनिहारन रोड पर स्थित दीप कंप्यूटर की दुकान में सेंध लगाकर दो लैपटॉप, एक इंवर्टर, दो बैट्रे चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार ने थाना पर घटना की तहरीर दी है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में आक्रोश है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले चोरों ने कस्बे में ही सरस्वती फर्नीचर के दुकान में सेंध लगाकर कटर, इंवर्टर व बैट्रा चोरी कर लिया था। सरस्वती फर्नीचर के मालिक राजकुमार ने पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। इससे एक दिन पहले बड़गांव-देवबंद रोड पर स्थित धर्मकांटे से भी बैट्रा, इंवर्टर आदि चोरी हो गये थे। आठ दिन पहले चोरों ने कुतबा माजरा में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को चोरी कर लिया था। ट्रक मालिक श्याम कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुतबा माजरा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। आज तक चोरों का कुछ अता पता नही चल पाया। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत कर ट्रक को तलाशने की मांग की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बालियान का कहना है कि शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed