{"_id":"5aaab53b4f1c1bc1758b5ad5","slug":"31521136955-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी हैंडपंप से पानी भरने से रोकने, मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी हैंडपंप से पानी भरने से रोकने, मारपीट करने का आरोप
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ी निवासी रीटा पुंडीर ने गांव के कुछ लोगों पर सरकारी हैंडपंप से पानी न भरने देने, अभद्रता करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
रीटा ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग उसे गांव में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी नहीं भरने दे रहे हैं। जबकि उसके लिए पानी का वही एकमात्र साधन है। आरोपियों ने उसका रास्ता रोक दिया है। पानी भरने के चलते उसके साथ मारपीट और पथराव भी किया जाता है। बुधवार को भी इस बात को लेकर शाम लगभग साढ़े 7 बजे आरोपी उसके घर में जबरन घुस गए। उस समय घर में वह और उसका ढाई साल का बेटा था। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसके साथ गाली गलौज एवं अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी प्रकार उसे आरोपियों से बचाया।
उसने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यही नहीं एक पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचा और उसे धमकी दी कि आरोपी उसके रिश्तेदार हैं। कोई शिकायत की तो उन्हें की झूठे मामले में फंसा देगा। इस संबंध में रीटा और उसके पति प्रमोद ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।