{"_id":"5aa96d544f1c1ba7758b5824","slug":"31521053012-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने के बाद बिजली चोरी करते पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनेक्शन काटने के बाद बिजली चोरी करते पकड़ा
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। बिजली का बकाया बिल जमा न करने पर काटे गये घरेलू बिजली कनेक्शन को चोरी से जोड़कर बिजली प्रयोग करने तथा मीटर से पहले कट मारकर बिजली चोरी करने के आरोप में अवर अभियंता ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
अवर अभियंता सुशील कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम के साथ उन्होंने बुधवार को नगर के मोहल्ला बंजारान में चेकिंग अभियान चलाया था। चेकिंग के दौरान शमशेर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बंजारान के यहां मीटर से पहले कट मारकर बिजली चोरी पकड़ी गई है। जबकि इसी मोहल्ले के परवेज पुत्र महबूब का कुछ दिन पूर्व बकाया बिल जमा न करने के कारण घरेलू बिजली का कनेक्शन काटा गया था। लेकिन चेकिंग के दौरान उक्त कनेक्शन चालू पाया गया। जेई सुशील कुमार ने उक्त दोनों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।