{"_id":"5a9af5034f1c1b78028b75a1","slug":"31520104707-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में लाखों का सामान चोरी
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ पुलिया के समीप मोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के मोबाइल एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर ले गए।
गांव मानकमऊ पुलिया के निकट थाना क्षेत्र के ही पप्पन की मोबाइल गैलरी नाम से मोबाइल की दुकान है। पप्पन के अनुसार शुक्रवार को होली पर्व होने के कारण उसने दुकान बंद रखी थी और शाम को खोली थी। फिर रात में दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। दुकान की दीवार एक ओर से टूटी हुई मिली। चोर सेंधमारी कर दुकान में घुसे और महंगे मोबाइल फोन, मोबाइल का सामान चोरी कर ले गए। यहां तक कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनकी डिवाइस उड़ा ले गए। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी ने घटना की तहरीर दी है।