फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लड़कियों पर फब्बितयां कसने पर संघर्ष

लड़कियों पर फब्बितयां कसने पर संघर्ष

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों पर फब्बितयां कसने पर संघर्ष
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र ग्राम आसनवाली में होली पर्व पर एक युवती पर फब्ती कसने पर दो पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहात कोतवाली के ग्राम आसनवाली में एक युवती शाम के समय खेत पर जा जा रही थी। उसी समय राजपूत समाज के एक युवक ने होली को लेकर युवती को आपत्तिजनक शब्द बोल दिए। इसको लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दलित पक्ष के रजनीश एवं भोला तथा राजपूत पक्ष का सुनील समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों ओर से तहरीर दी जा रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्राम शब्बीरपुर जैसे हालात न बन जाएं। इसी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन टेंशन में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed