{"_id":"5a0f297c4f1c1baf678bc470","slug":"31510943100-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, सामान बरामद
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व सिद्धार्थ इनक्लेव में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान एवं दो तमंचे बरामद किए हैं।
सदर बाजार पुलिस क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ एंक्लेव में 14 नवंबर की रात को बंद मकान में चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी के गेट से चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम रवि एवं अमरदीप उर्फ माडू निवासी ग्राम ताहरपुर बताया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम ताहरपुर में स्थित भूसे की दुकान से आरओ मशीन, बैटरा, इनवर्टर तथा एक सफेद रुमाल में बंधे एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बच्चे के कंगन, दो जोड़ी बिछुए बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ इनक्लेव में चोरी के अलावा 5 अक्तूबर की रात चुन्हेटी फाटक के पास स्थित मिनरल फैक्ट्री में घुसकर जनरेटर के अल्टीनेटर के लोहे के सामान चोरी किया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
तीन गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने निसार रोड से गालिब निवासी निसार रोड को सट्टा खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को अमन कालोनी से यूसुफ उर्फ मास्टर निवासी मोहल्ला अमन कालोनी गली नंबर-3 को सट्टा खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जनकपुरी पुलिस ने खुर्द अड्डे के पास से संजय निवासी ग्राम खुर्द को चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।