{"_id":"5a088f2f4f1c1bd9798bbded","slug":"31510510383-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी का अपहरण
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी का अपहरण, बरामद
सहारनपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र में किशोरी का नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया गया। परिजनों के तलाश करने पर किशोरी पड़ोसियों के घर से बरामद हुई। पीड़िता ने मां-बेटों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी के मुताबिक उसकी बहन बीमारी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। शनिवार की रात माता-पिता बहन के पास चले गए थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसके बेटों ने घर में घुसकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। सुबह किशोरी के भाईयों ने तलाश की तो वह पड़ोसियों के घर से बरामद हुई। पीड़िता ने परिजनों और मोहल्ले के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।